डा. बिंदल ने नाहन में देवका स्कूल के नवीन भवन का किया उद्घाटन
नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क पुल निर्माण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास के बहुत से कार्य हुए हैं और बहुत से कार्य किए जाने हैं जिसके लिए हम रात-दिन कार्य कर रहे हैं।
नाहन,जागरण संवाददाता। नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल निर्माण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास के बहुत से कार्य हुए हैं और बहुत से कार्य किए जाने हैं, जिसके लिए हम रात-दिन कार्य कर रहे हैं। डा बिंदल ने कहा कि भारी वर्षा के बीच इतनी संख्या में पंचायत के लोगों का कार्यक्रम में पहुंचना, बाईक रैली का आयोजन करना यह सब दर्शाता है कि आप सब भाजपा से कितना अधिक स्नेह करते हैं।
डा. बिंदल ने कहा कि वर्ष 1952 में देवका में प्राथमिक पाठशाला खोली गई थी। हमारी भाजपा सरकार ने 6 दिसम्बर 2018 को इसे मिडल स्कूल में स्तरोन्न्त किया और अब प्रदेश सरकार ने इसे उच्च विद्यालय करने की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने देवका की करीब 30 साल पुरानी मांग पशु औषधालय खोलने की भी पूरी की है, जिसे शीघ्र लोकार्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवका पंचायत को गिरि पेयजल योजना से जोड़ा गया है। इस अवसर पर देवका पंचायत के प्रधान नरेश ने डा. बिंदल का अपनी पंचायत में पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि डा. राजीव बिंदल विकास पुरुष हैं।
जिन्होंने पंचायत में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी जरूरी सेवाओं के विस्तार और विकास में ऐतिहासिक सौगातें हमें प्रदान की हैं। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री प्रीत मोहन शर्मा, योगराज ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष हीरा देवी, नागेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान सुरला पंचायत सत्यराम पुंडीर, उप प्रधान हिमांशु, किशन सिंह बूथ पालक, वार्ड सदस्य रूचिका शर्मा, वार्ड सदस्य जगदीप, सुनीता देवी, नीरज कुमार, निर्मला देवी, कुसुम बाला के अलावा पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।