नदी व नालों के पास न करें साहसिक गतिविधियां, डीजीपी ने दिया संदेश
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने प्रदेश के लोगों और पर्यटकों से आगाह किया है कि वे नदी व नालों के पास साहसिक गतिविधियां न करें। ट्विटर पर जानकारी दी है कि 13 माह में हिमाचल प्रदेश में डूबने की 160 घटनाएं हुई जिनमें 156 लोगों की जान गई।
शिमला,राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने प्रदेश के लोगों और पर्यटकों से आगाह किया है कि वे नदी व नालों के पास साहसिक गतिविधियां न करें। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने जानकारी दी है कि 13 माह में हिमाचल प्रदेश में डूबने की 160 घटनाएं हुई, जिनमें 156 लोगों की जान गई। सात लोग घायल हुए। ये मामले पिछले साल जनवरी से इस साल 31 जनवरी तक के हैं। सबसे ज्यादा 31 घटनाएं कांगड़ा जिले में हुईं। इनमें 25 लोगों की जान गई।
डूबने की घटनाएं
पुलिस जिला,घटनाएं,मौत
बीवीएन,7,8
चंबा,14,14
कांगड़ा,31,25
किन्नौर,5,5
मंडी,26,25
हमीरपुर,5,5
बिलासपुर,11,11
सोलन,2,2
शिमला,13,13
ऊना,15,17
सिरमौर,12,12
कुल्लू,16,16
कुल,160,156
आज भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश में शनिवार को कुल्लू सहित धर्मशाला, पालमपुर, शिमला व अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश व भूस्खलन के कारण 71 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। शिमला जोन में 31, हमीरपुर में 20, मंडी में 16 और कांगड़ा जोन में चार सड़कें बंद है। इसके अलावा भी कुछ मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। शनिवार को धर्मशाला में 48.5, पालमपुर में 33.5, कुफरी व कसौली में सात-सात मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 26, 27 व 28 जुलाई को प्रदेश के 10 जिलों में भारी से भारी बारिश को आरेंज अलर्ट जारी किया है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,17.0,24.6
सुंदरनगर,22.4,32.1
भुंतर,22.1,32.5
कल्पा,15.4,23.2
धर्मशाला,20.4,24.8
ऊना,25.7,33.8
नाहन,24.7,30.2
केलंग,12.7,25.2
सोलन,20.7,30.5