Move to Jagran APP

दिव्यांग खिलाड़ी द‍िखाएंगे जलबे, धर्मशाला में होगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

जिला कांगड़ा में भी जिला स्तर पर 21 नवंबर को धर्मशाला के इन्डोर स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।

By Munish DixitEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 02:01 PM (IST)
दिव्यांग खिलाड़ी द‍िखाएंगे जलबे, धर्मशाला में होगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता
दिव्यांग खिलाड़ी द‍िखाएंगे जलबे, धर्मशाला में होगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

जेएनएन, धर्मशाला। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश, प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों के लिए जिला व राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगतियों का आयोजन करवाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में भी जिला स्तर पर 21 नवंबर को धर्मशाला के इन्डोर स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।

loksabha election banner

शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा के 13 से 17 आयु वर्ग तथा 18 से 45 आयु वर्ग के दिव्यांग लड़के एवं लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 से 17 वर्ष की आयु के मानसिक रूप से विकलांग लड़के व लड़कियों के लिए बॉची व 100 मीटर दौड़, शारीरिक रूप से अक्षम लड़के व लड़कियों के ल‍िए 50 मीटर

की ‘रेस एसिसटड वॉक’ व सॉफटवाल थ्रो, नेत्रहीन लड़के व लड़कियों के लिए रस्सी कूद तथा 100 मीटर तेज चाल, सुनने में अक्षम लड़के व लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ व लम्बी छलांग, बैडमिंटन सिंगल तथा 18 से 45 वर्ष आयु के पुरूषों व महिलाओं के लिए 100, 200 तथा 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपने अधीनस्थ जिला कांगड़ा में खंड स्तर पर प्रतिनियुक्त के माध्यम से उत्कृष्ट विशेष खिलाड़ियों प्रति खंड से दो खिलाड़ी को 21 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे तक इन्डोर स्टेडियम धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 2 व 3 दिसम्बर, 2018 को जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा

प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होेंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आने-जाने का साधारण बस किराया, दैनिक भत्ता तथा आहार संबंध‍ित विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर  01892-222317 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.