राजा का बाग में 40 वितरकों को बांटे प्रणाण पत्र
जसूर-डमटाल डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का वार्षिक समारोह नूरपुर के निकट राजा का बाग स्थित एक निजी होटल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्म पाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
संवाद सहयोगी, नूरपुर : जसूर-डमटाल डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का वार्षिक समारोह नूरपुर के निकट राजा का बाग स्थित एक निजी होटल में मनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्म पाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की व अध्यक्षता एसोसिएशन की जसूर-डमटाल इकाई के अध्यक्ष गुलशन महाजन ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश धवन भी मौजूद रहे। इस दौरान जसूर-डमटाल के 40 वितरकों ने भाग लिया तथा प्रदेश वितरक संघ ने सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए। बैठक में वितरकों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई तथा उनसे निपटने के लिए महत्वपूर्ण उपाय भी सुझाए गए। प्रदेश वितरक संघ के उपाध्यक्ष अविनाश धवन ने कहा कि प्रदेश में हर जिला तथा क्षेत्रों में वितरक संघ बनाए गए हैं तथा इन डिस्ट्रीब्यूटर संघ बनाने का उद्देश्य वितरकों को पेश आने वाली समस्याओं को हल करना है। उपाध्यक्ष ने जसूर-डमटाल डिस्ट्रीब्यूटर संघ के की पहली वर्षगांठ पर बधाई दी। बैठक में संघ के प्रधान धर्मपाल गुप्ता ने वितरकों को जीएसटी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वहीं जसूर-डमटाल डिस्ट्रीब्यूटर संघ के प्रधान गुलशन महाजन ने बैठक में संघ की एक बर्ष की गतिविधियों बारे जानकारी दी। इस बैठक में संघ के महासचिव मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल डोगरा, बृजभूषन, राजेश रत्ना सहित अन्य सदस्यों में जीवन महाजन, निखिल महाजन, सुदर्शन शर्मा, आकाश महाजन व इशान महाजन मौजूद रहे।