हिमाचल कांग्रेस में बढ़ी रार, वीरभद्र व सुखराम समर्थकों ने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के खिलाफ खोला माेर्चा
प्रदेश कांग्रेस पार्टी में 12 करोड़ रुपये के हिसाब पर फिर रार बढ़ गई है। वीरभद्र सिंह व सुखराम समर्थकों ने अपनी ही पार्टी के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंडी, हंसराज सैनी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी में 12 करोड़ रुपये के हिसाब पर फिर रार बढ़ गई है। वीरभद्र सिंह व सुखराम समर्थकों ने अपनी ही पार्टी के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरभद्र व सुखराम के समर्थकों ने कौल व सुक्खू को हद में रहने की नसीहत दी है। रविवार को मंडी में जन्मदिन की पार्टी के बहाने वीरभद्र व सुखराम समर्थकों ने पार्टी के अंदर चल रहे ताजा हालात पर चर्चा की।
कौल व सुक्खू के विरुद्ध बाकायदा प्रस्ताव पारित कर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को कॉपी भेज प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का समर्थन किया और उनकी कार्यप्रणाली को सराहा।
बैठक में सदर, सुंदरनगर. नाचन, सराज व बल्ह के कई नेता शामिल हुए और अपनी बात रखी। शिमला व मंडी में लंच के बहाने पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को जिस तरह से निशाने पर लिया है, उससे कांग्रेस के एकजुटता के दावों की पोल खुलकर सामने आए गई है।
क्या कहते हैं पार्टी नेता
- शिमला में कुछ नेताओं ने जो बयानबाजी की है, उसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी है, जो वाजिब है। -चेतराम ठाकुर, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस।
- जो लोग अनुशासन की बात कर रहे हैं, उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं। हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। सुख दुख में पार्टी के साथ रहे हैं। इन लोगों की तरह मौका परस्त राजनीति नहीं की है। -कौल सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी।
- भाजपा के खिलाफ लड़ाने लडऩे के बजाय कुछ लोग स्वार्थसिद्धि में लगे हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिन्होंने पार्टी को मेहनत से सींचा है। ऐसे लोग पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते। 12 करोड़ का हिसाब प्रदेशाध्यक्ष सार्वजनिक करें। -दीपक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मंडी।
- बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी है। संगठन में छोटी मोटी बातें चलती रहती है। यह पार्टी का अंदरुनी मामला है। मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। -प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री एवं जिला अध्यक्ष मंडी कांग्रेस।