होली के दिन रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में शव मिला
died body recovered at jogendernagar Railway station होली के दिन जोगेंद्रनगर स्थित ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन परिसर पर एक शव मिला है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 11:53 AM (IST)
जोगेंद्रनगर, जेएनएन। जोगेंद्रनगर स्थित ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन परिसर पर एक शव मिला है। शव देखकर रेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर रेलवे पुलिस की जांच बिठा दी है। जिला कांगड़ा से रेलवे पुलिस की एक विशेष टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। पुलिस की छानबीन के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे स्टेशन के अधीशक राजेश भारद्वाज ने बताया उन्हें रेलवे परिसर में शव मिलने की सूचना मिली थी। रेलवे पुलिस और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें