विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022 Shopping Muhurat: धनतेरस पर खरीदारी के लिए यह है शुभ मुहूर्त, Gold के भाव बढ़े

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 22 Oct 2022 10:25 AM (IST)

Dhanteras 2022 Shopping Muhurat इस साल धनतेरस पर सारा दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जा रहा है। यह शुभ ...और पढ़ें

धनतेरस पर खरीदारी के लिए आज शाम से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा।
धनतेरस पर खरीदारी के लिए आज शाम से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Dhanteras 2022 Shopping Muhurat, इस साल धनतेरस पर सारा दिन खरीदारी के लिए शुभ है। यह शुभ मुहूर्त आज शाम से शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर सोना-चांदी, आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है। धनतेरस पर खरीदी गई चीजों में तेरह गुने की वृद्धि होती है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर के साथ माता लक्ष्मी की पूजा होती है। जवाली में पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस में खरीदारी करने का शुभ समय 22 अक्टूबर यानि शनिवार को को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक का रहेगा। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2022: धनतेरस पर आखिर क्‍यों शुभ मानी जाती है खरीदारी, यह रहेगा शुभ मुहूर्त, इस मंत्र का करें जाप

धनतेरस पर लोग करते हैं आभूषणों की खरीद

धनतेरस में सामान्य लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस दिन सोने या चांदी के गहनों की खरीदारी को अच्छा मानते हैं। दीपावली पर्व के दौरान आने वाले इस शुभ अवसर को लेकर दुकानदार को उत्साहित होते हैं। खासतौर सुनार धनतेरस का साल भर इंतजार करते हैं।

कांगड़ा में बढ़े साेने व चांदी के भाव

जिला कांगड़ा में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों को थोड़ा अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। जिला में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 49 हजार 580 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि शुक्रवार यानि 21 अक्टूबर को यह भाव 49 हजार 150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 24 कैरेट साेने के भाव में 430 रुपये वृद्धि हुई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव आज 45 हजार 440 रुपये 10 ग्राम है। इसमें मूल्य में भी 390 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो आज चांदी 58 हजार रुपये प्रति किलो है।