डीजीपी संजय कुंडू बोले, कंडक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में अभी बहुत कुछ बाकी, साबइर थाने खुलेंगे
DGP Sanjay Kundu पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज उत्तर क्षेत्र का रिव्यू किया। सीमावर्ती क्षेत्र को मजबूत किया जाए। अपराध क्यों हो रहे हैं यहां इस पर भी भी काम किया जाएगा।
धर्मशाला, जेएनएन। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज उत्तर क्षेत्र का रिव्यू किया। सीमावर्ती क्षेत्र को मजबूत किया जाए। अपराध क्यों हो रहे हैं, यहां इस पर भी भी काम किया जाएगा। हेरोइन और चरस तस्करी ऊना और चंबा की बड़ी समस्या है। खनन पर रोक के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। आइवी कैमरा भी प्रयोग किया जाएगा। मंदिर और स्कूलों के आसपास सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएंगे। कुल्लू की तर्ज पर स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम शुरू किया जाएगा। डीआजीइ इंटेलिजेंस जल्द शिफ्ट होंगे। जम्मू कश्मीर और पंजाब पर कड़ी निगरानी रहेगी। हिमाचल पुलिस की छह कंपनी बिहार चुनाव के लिए गई हैं, इनमें 600 जवान गए हैं। हिमाचल में पुलिस फोर्स कुल 17 हजार है। अन्य राज्यों के मुकाबले हिमाचल पुलिस जवान एक फीसद से भी कम संक्रमित हुए।
एक साल के भीतर ढाई करोड़ रुपये से ड्रोन खरीदे जाएंगे और कमांड सेंटर बनाएंगे। इस संबंध में आइआइटी मंडी से एमओयू किया है। कुंडू ने कहा कंडक्टर भर्ती में अभी बहुत कुछ जांच करनी है। एप्पल एसआईटी ने 20 करोड़ रुपये दिलवाए। अब मंडी और धर्मशाला से भी एप्पल एसआईटी बनाने की मांग आ रही है। डीजीपी ने कहा सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि हर जिला में साइबर क्राइम थाना बनाया जाए।