स्टेडियम निर्माण के लिए तरस व कंडबाड़ी का किया दौरा
धौलाधार पर्वत की तलहटी पर बसे ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं यहां खेलकूद की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। इसको लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर के विशेष आग्रह पर खेल एवं वन मंत्री गोविद ठाकुर ने विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुबोध रूमोल की अगुवाई में संयुक्त विभागीय टीम
संवाद सहयोगी, पालमपुर : धौलाधार पर्वत की तलहटी पर बसे ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं यहां खेलकूद की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। इसको लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर के विशेष आग्रह पर खेल एवं वन मंत्री गोविद ठाकुर ने विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुबोध रूमोल की अगुवाई में संयुक्त विभागीय टीम बैजनाथ व पालमपुर में भेजी है।
शुक्रवार को टीम ने बैजनाथ क्षेत्र के तरस और पालमपुर के कंडबाड़ी का दौरा किया। यहां खेल परिसर निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। टीम में त्रिलोक कपूर भी मौजूद रहे, जबकि अन्य सदस्यों में वन मंडल अधिकारी पालमपुर संजय सेन, वन क्षेत्र अधिकारी बैजनाथ, उपमंडल अधिकारी हिमुडा, राजस्व विभाग कर्मचारी व भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर महामंत्री विजय भट्ट, उपाध्यक्ष ललित कपूर, मंडल महामंत्री अमरजीत सिंह, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विजय भट्ट ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में प्रस्तावित स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतिभा विकसित करने का भरपूर अवसर प्रदान होगा। उन्होंने इसके लिए भाजपा नेता त्रिलोक कपूर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी और बैजनाथ विधायक मुल्खराज प्रेमी का विशेष रूप से आभार प्रकट किया है।