पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देना समय की मांग : प्रवीण
संवाद सहयोगी पालमपुर मंडी सोलन और बीबीएन को नगर निगम का दर्जा प्रदान करने पर पालमपुर
संवाद सहयोगी, पालमपुर : मंडी, सोलन और बीबीएन को नगर निगम का दर्जा प्रदान करने पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने के लिए आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि पालमपुर को नगर निगम बनाना समय की मांग है और यह निर्णय बिना राजनीतिक इच्छाशक्ति के संभव नहीं है। पूर्व विधायक ने स्मरण करवाया कि बतौर विधायक उन्होंने उस वक्त पालमपुर को नगर निगम बनाए जाने के प्रयास किए थे, लेकिन 2012 में जनगणना की अधिसूचना जारी होने से यह संभव नहीं हो पाया अन्यथा आज नगर निगम व स्मार्ट सिटी धर्मशाला के बजाय पालमपुर होना था। पूर्व विधायक ने कहा कि धर्मशाला को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया पालमपुर के बाद शुरू हुई थी। हालांकि वहां भी विरोध करने वालों ने डटकर विरोध किया था, लेकिन वहां यह सब कुछ दृढ राजनीतिक इच्छाशक्ति के ही संभव हुआ है।