देहरा पुलिस ने पाईसा में चरस की खेप समेत गिरफ्तार किया व्यक्ति Kangra News
Charas पुलिस थाना देहरा की टीम ने पाईसा में राहगीर से 366 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार देर शाम गश्त के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की।
देहरा, जेएनएन। पुलिस थाना देहरा की टीम ने पाईसा में राहगीर से 366 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार देर शाम गश्त के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की। पाईसा में एक राहगीर पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। युवक को भागते देख पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। आरोपित की पहचान 36 वर्षीय अजय कुमार अमतर नादौन के रूप में हुई है। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने चरस की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित के पास से मिली चरस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नशे की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश में इन दिनों चरस तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। बताया जाता है तस्कर इन दिनों ही भांग की फसल से चरस निकालकर उसकी तस्करी में जुटते हैं।