Defence Minister: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मनाली पहुंचे, अटल टनल का किया निरीक्षण
Atal Tunnel Rohtang सामरिक दृिष्ट से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर तीन भव्य एवं महत्वपूर्ण पुलों का राजनाथ सिंह आज लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंचे।
मनाली, जेएनएन। सामरिक दृिष्ट से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर तीन भव्य एवं महत्वपूर्ण पुलों का राजनाथ सिंह आज लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मनाली के पलचान में वह पहले पुल का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
रक्षा मंत्री अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। कल यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग देश को समर्पित करेंगे। इस टनल के शुरू हो जाने से सेना को बल मिलेगा। टनल के साथ तीन भव्य पुलों के माध्यम से सेना की सीमा क्षेत्र तक पहुंच आसान होगी।
मनाली लेह मार्ग पर बने पुलों की खासियत
सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग पर बीआरओ के सहयोग से तीन पुलों का निर्माण किया गया है। इनमें सबसे लंबा पुल दारचा में बनाया गया है, इसकी लंबाई 360 मीटर है। भागा नदी में आने वाली बाढ़ के कारण भी अब मनाली-लेह मार्ग पर सेना के वाहन नहीं थमेंगे। इसके अलावा रोहतांग सुरंग के नार्थ पोर्टल में चंद्रा पर 100 मीटर पुल बनाया गया है, इसे बीआरओ के सहयोग से निजी निर्माण कंपनी ने एक साल में तैयार किया है। मनाली से अटल टनल रोहतांग के रास्ते में पलचान में ब्यास नदी पर पुल बनाया गया है। 110 मीटर लंबे पुल को दाे साल में तैयार किया गया है। इस पुल के बन जाने से सेना के वाहन जाम में नहीं फंसेंगे।