कलेड़ में कूहल किनारे मिला स्थानीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी Kangra News
नगरोटा बगवां व कांगड़ा पुलिस थाना सीमा के तहत पड़ते कलेड़ गांव में एक स्थानीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 09:45 AM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन। नगरोटा बगवां व कांगड़ा पुलिस थाना सीमा के तहत पड़ते कलेड़ गांव में एक स्थानीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला है। शुक्रवार सुबह कलेड़ पंचायत के प्रधान ने थाना नगरोटा बगवां में शव मिलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि कलेड़ गांव को जाने वाली सड़क के किनारे कूहल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। नगरोटा थाना प्रभारी व पुलिस उपाधीक्षक कांगड़ा विनोद मौके पर पहुंचे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रीधर निवासी कलेड़ तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। शव खोली जाने वाली कूहल के किनारे पड़ा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर गहनता से जांच की और कुछ साक्ष्य भी जुटाए। इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया है। एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें