स्वास्थ्य खंड तियारा की टीम को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उपायुक्त कांगड़ा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Health Block Tiyara Awarded कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने पर बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज उनकी स्वास्थ्य टीम तथा संबंधित स्टाफ को जिला प्रशासन कांगड़ा की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कांगड़ा, जेएनएन। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने पर बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज, उनकी स्वास्थ्य टीम तथा संबंधित स्टाफ को जिला प्रशासन कांगड़ा की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज ने बताया राकेश प्रजापति उपायुक्त जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला के अनुसार उनकी स्वास्थ्य टीम ने लोगों को विभिन्न सेवाएं तथा वस्तुओं की आपूर्ति कर के समाज में मानवता का उदाहरण पेश किया है।
उपायुक्त के अनुसार सेवा परमो धर्म: के मूल मंत्र को उनकी टीम ने संजीव कर दिखाया है। आने वाले समय में भी तियारा ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम मानवता और राष्ट्रहित के कार्यों में जुड़े रहेंगे। ऐसी उपायुक्त ने उम्मीद जताते हुए समस्त स्वास्थ्य टीम का आभार प्रकट किया है। डॉक्टर संजय भारद्वाज के अनुसार तियारा ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम की उत्कृष्ट सेवाओं के चलते पाए जाने वाले सम्मान प्रशस्ति पत्र के लिए उनकी समस्त स्वास्थ्य टीम बधाई की पात्र है।