ओस मित्तल, अवंतिका, रिक्षित व अदिति रहे प्रथम
डीएवी कॉलेज कांगड़ा में वीरवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर रूचि ग्रोवर एवं प्रोफे
कांगड़ा : डीएवी कॉलेज कांगड़ा में वीरवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. रुचि ग्रोवर एवं प्रो. ¨बदिया ने किया। डार्विन टीम के प्रतिभागी ओस मित्तल, अवंतिका, रिक्षित, अदिति प्रथम रहे। न्यूटन टीम के प्रतिभागी मुस्कान अत्री, आयन, अंश द्वितीय स्थान पर रहे। आइंस्टाइन प्रतिभागी मीमांसा अंकित एवं शिवांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं प्राचार्य बलजीत ¨सह पटियाल ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। डा. पटियाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होती रहनी चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को नीट, जेईई एडवांस तथा प्रवेश परीक्षाओं में काफी सहायता मिलती है। -संवाद सूत्र