Move to Jagran APP

जीएवी कांगड़ा में डांस ऑडिशन कल

हिमाचल के ग्रामीण बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए डांस ऑडिशन का आयोजन कांगड़ा में किया जा रहा है। हमारा प्रोड़क्शन मुंबई ग्लैक्सी डांस अकादमी बैजनाथ के सहयोग से प्रदेश के उभरते कलाकारों को मौका देगा। पहले राउंड के तहत कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल में 23 सितंबर को सुबह दस

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:39 PM (IST)
जीएवी कांगड़ा में डांस ऑडिशन कल
जीएवी कांगड़ा में डांस ऑडिशन कल

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : हिमाचल के ग्रामीण बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए डांस ऑडिशन का आयोजन कांगड़ा में किया जा रहा है। 'हमारा' प्रोडक्शन मुंबई ग्लैक्सी डांस अकादमी बैजनाथ के सहयोग से प्रदेश के उभरते कलाकारों को मौका देगा। पहले राउंड के तहत कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल में 23 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। हमारा प्रोडक्शन के निदेशक मनीश कुमार, संयोजक मनोज सागवान, विकास, जय भगवान, र¨वद्र, विपुल तता ग्लैक्सी डांस अकादमी की एमडी नीलम सूद, लक्की बंटा, मनोज कालिया ने बताया कि इस ऑडिशन में डांस कलाकारों के अलावा ए¨क्टग में भी लोहा मनवा सकते हैं। पहला ऑडिशन नि:शुल्क होगा। इस ऑडिशन में कंपनी वी मुंबई के कोरियोग्राफर जजों द्वारा बच्चों को अगले राउंड में चयनित किया जाएगा। इससे जो बच्चे चयनित होंगे उन्हें अगले ऑडिशन के लिए मात्र 1180 रुपये शुल्क देना होगा। फाइनल ऑडिशन के लिए मात्र 1180 रुपये शुल्क देना होगा। फाइनल ऑडिशन में जजों की भूमिका आयशा टाकिया, सुधा चंद्रा तथा विष्णु देवा निभाएंगे तथा जिसका प्रसारण सहारा वन टीवी चैनल में 15 दिसंबर को शाम आठ से नौ बजे तक प्रसारित किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.