विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मशाला में धर्मगुरु दलाई लामा से मिले इंद्रेश कुमार, बोले- 'बौद्ध परंपरा को भारत में ही बढ़ा पा रहे आगे'

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:45 AM (IST)

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने इंद्रेश कुमार से भेंट के दौरान कहा कि भारत में धर्म और मानवीय मूल्यों को ...और पढ़ें

हिमाचल में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन।

हिमाचल में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन।

HighLights

  1. भारत में धर्म व मानवीय मूल्यों को महत्व: दलाई लामा

  2. इंद्रेश कुमार संग विश्व शांति, सामाजिक समरसता पर सार्थक विमर्श

  3. दलाई लामा ने भारत में बौद्ध धर्म परंपरा को आगे बढ़ाया

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से इंद्रेश कुमार एवं कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने रविवार को भेंट की। इस दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता, तिब्बत, हिमालय संरक्षण एवं विश्व शांति जैसे विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।

दलाई लामा ने कहा कि भारत की भूमि पर धर्म और मानवीय मूल्यों को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे वे बौद्ध धर्म की परंपरा को आगे बढ़ा पा रहे हैं। इंद्रेश कुमार ने भारत की महान सभ्यता की चर्चा की, जो विविधताओं के बीच एकता, सभी मतों का सम्मान, संवाद और मानव कल्याण को महत्व देती है।

उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में भारत की यह जीवन-दृष्टि विश्व शांति के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य, डा. हिमांशु अग्रवाल, एवं हिमालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

दलाई लामा को भारत की सांस्कृतिक परंपराओं का स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। प्रो. बंसल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहलों की जानकारी दी और बताया कि शीघ्र अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक अचानक स्थगित, दिल्ली दौरे के बाद सरकार ने लिया निर्णय