यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल के स्कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा साइबर सुरक्षा, सप्ताह में इस दिन लगेगी स्पेशल क्लास
Cyber Crime Security राज्य के सरकारी स्कूलों में साइबर सुरक्षा अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। स्कूलों में कक्षा नाैवी से ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता। राज्य के सरकारी स्कूलों में साइबर सुरक्षा अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। स्कूलों में कक्षा नाैवी से 12वीं तक के बच्चों को हर सप्ताह बुधवार को साइबर सुरक्षा के बारे में पढ़ाया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य विशेषज्ञों की मदद भी इसके लिए लेगा। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि मोबाइल पर आने वाले प्रलोभन वाले मैसेज जैसे लाटरी लगना, परीक्षाएं पास करवाना, नौकरी लगवाना, लोन दिलवाना, खाता बंद चालू करवाना आदि मैसेज वाली कौन सी कॉल फर्जी है इसके बारे में बच्चों को बताया जाएगा।
फोटो वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उससे फेसबुक या वाट्सएप में वायरल करना यह भी एक प्रकार का साइबर क्राइम है। किसी के गुप्त बातों को या वीडियो रिकार्ड कर उसे ब्लैकमेल करना यह साइबर क्राइम का सबसे बड़ा पाठ है। निदेशक उच्चतर शिक्षा अभियान डॉ. अमरजीत शर्मा ने इसको लेकर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया है।
केंद्र सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षा बोर्ड, एससीईआरटी सोलन और कॉलेज प्रधानाचार्यों को भी कहा है कि इस पर काम शुरू कर दें। इस साल केवल लेक्चर आयोजित होंगे, जबकि अगले सत्र से यह तय हो जाएगा कि बच्चों को क्या क्या पढ़ाया जाएगा। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम के कई मामले सामने आ रहे हैं। विद्यार्थी एटीएम कार्ड, मोबाइल इंटरनेट और अन्य डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ठगी से बचने के लिए उपायों की जानकारी होनी चाहिए।
