जवान अशोक की ससम्मान अंत्येष्टि
सहौड़ा निवासी जवान अशोक कुमार की शिवबाड़ी के नजदीक शमशान घाट में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक को मुखाग्नि उनके भतीजे भार्गव ने दी। अशेाक की पार्थिक देह को लेकर आए केंद्रीय रि•ार्व पुलिस के इंस्पेक्टर इंद्र पाल दहायत ने बताया कि इन दिनों हमारी पल्टन श्रीनगर के अनंतनाग में तैनात थी। परंतु पल्टन के
संवाद सहयोगी, गगल : सहौड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान अशोक कुमार की मंगलवार को शिवबाड़ी के समीप ससम्मान अंत्येष्टि कर दी गई। मुखाग्नि भतीजे भार्गव ने दी। पार्थिव देह को लेकर आए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर इंद्रपाल ने बताया कि उनकी प्लाटून श्रीनगर के अनंतनाग में तैनात थी। कुछ जवान जम्मू में आयोजित ट्रांजिट कैंप में आए थे। यहां रविवार को अशोक कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई। इंद्रपाल ने बताया कि अशोक कुमार मेहनती व मिलनसार थे। अशोक कुमार पत्नी अनु कुमारी व 14 साल
की बेटी छोड़ गए हैं।