शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी आई संक्रमण की चपेट में
Himachal Coronavirus Update हिमाचल प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज पत्नी सहित कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनका बेटा पहले से ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज पत्नी सहित कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनका बेटा पहले से ही कोरोना संक्रमण की चपेट में है। इसी कारण वह अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे।
मंत्री सुरेश भारद्वाज और उनकी पत्नी का सोमवार सुबह दोनों के टेस्ट करवाए गए हैं। मंत्री का बेटा दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बेटे के संपर्क में आने के बाद दोनों के टेस्ट करवाए गए थे, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। आइजीएमसी प्रधानाचार्य डाक्टर रजनीश पठानिया ने बताया दोनों को सुबह की अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलें तो, मास्क अवश्य पहनें। भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने पर उचित शारीरिक दूरी के नियम की पालना करें। इसके अलावा नगर निगम की स्टेट ब्रांच में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। निगम ने ब्रांच को सैनिटाइज करवाने का काम शुरू कर दिया है।