सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ही खुला रहेगा रैत बाजार, व्यापार मंडल ने लिया निर्णय Kangra News
व्यापार मंडल रैत ने दुकानें सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुली रखने का फैसला लिया है।
रैत, जेएनएन। व्यापार मंडल रैत ने दुकानें सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुली रखने का फैसला लिया है। बुधवार को रैत में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बाजार को शाम आठ बजे की बजाय शाम पांच बजे तक ही खोला जाएगा। रैत व्यापार मंडल प्रधान नरेंद्र सिंह बलौरिया ने बताया कोरोना महामारी के कारण लोग बहुत कम संख्या में बाजार आ रहे हैं व खरीददारी कर रहे हैं।
इस कारण व्यापारियों को दोपहर बाद खाली बैठना पड़ रहा है। जिस कारण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब 30 जून तक रैत बाजार के सभी व्यापारी शाम 5 बजे तक ही अपनी दुकानें खोलेंगे, जबकि सरकार ने दुकानदारों को शाम आठ बजे तक अपनी दुकानें खुली रखने की छूट दी है।
इस बैठक में प्रधान नरेंद्र सिंह, अजीत शर्मा, डॉ. अश्वनी शर्मा, सुशील शर्मा, विपिन शर्मा, अनिल शर्मा, राहुल, मुनीश कौशिक, कमल कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए।