कार सवार व्यक्ति के लिए क्या है मास्क पहनने का नियम, ऐसा करने पर हो सकता है चालान, जानिए
Rule of Wearing Mask बेशक कोविड 19 से बचने के लिए मास्क अहम कड़ी निभा रहा है। प्रशासन जागरूकता के साथ साथ लगातार इस बात का प्रसार भी कर रहा है कि मास्क जरूर पहने। मास्क पहनाने के लिए प्रशासन ने जुर्माने का प्रावधान भी किया है।
गगरेट, जेएनएन। बेशक कोविड 19 से बचने के लिए मास्क अहम कड़ी निभा रहा है। प्रशासन जागरूकता के साथ साथ लगातार इस बात का प्रसार भी कर रहा है कि मास्क जरूर पहने। मास्क पहनाने के लिए प्रशासन ने जुर्माने का प्रावधान भी किया है। लोग मास्क का कम प्रयोग कर रहे थे इसलिए कैबिनेट ने भी मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि बढ़ाकर 1000 कर दी। इस पर भी कुछ लोगों मे असमंजस की स्थिति है कि कार में बैठे लोगों के लिए मास्क जरूरी है या नहीं। कुछ मामले ऐसे भी आए थे कि कार में बिना मास्क बैठे लोगों के चालान किए गए।
कार के लिए मास्क को लेकर जो नोटिफिकेशन जारी हुई थी वो लॉक उन के शुरुआती दिनों में हुई थी। उस समय मास्क न पहनने पर कोई जुर्माना नहीं था। इसलिए शायद उस नोटिफिकेशन को लोगों ने इतना गंभीरता से नहीं लिया। उस दौर में वैसे भी हर घंटे में नोटिफिकेशन आ जा रही थी। यह भी कारण रहा कि लोग इस बात से अंजान रहे कि कार में मास्क जरूरी है या नहीं। नोटिफिकेशन के अनुसार यदि कोई अकेला कार में सवार है तो उसे मास्क जरूरी नहीं है और न ही उसका चालान काटा जा सकता है। वही यदि उसी कार में कोई अन्य है तो सभी को मास्क अनिवार्य है।
सीएमओ ऊना डाक्टर रमन शर्मा का कहना है कार में अकेले बैठे चालक को मास्क अनिवार्य नहीं है। लेकिन यदि साथ में कोई और बैठा है तो मास्क दोनों के लिए अनिवार्य है। हमारी राय में मास्क जरूर पहने चाहे, अकेले भी क्यों न हों।
पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने कहा मास्क हमारी ही सुरक्षा है, हमें स्वयं से ही इसे पहनना चाहिए। लेकिन यदि कोई अकेला कार में सवार है तो उसका बिना मास्क चालान नहीं होगा। लेकिन दो लोग होंगे तो मास्क जरूरी है।