टांडा में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित महिला की प्रारंभिक रिपोर्ट नेगेटिव, लगाए गए थे 23 सैंपल
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। महिला की प्रारंभिक रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
धर्मशाला, जेएनएन। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। महिला की प्रारंभिक रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे तीन जमातियों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। सरला देवी दुबई से लौटी थीं व यहां पहुचने पर उनकी तबीयत खराब होने पर कोरोना वायरस का टेस्ट लिया गया था जोे पॉजिटिव पाया गया था। अब उपचार के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
शुक्रवार को टांडा में 23 सैंपल लगाए गए थे, जिनमें से कांगड़ा जिला के पांच सैंपल थे। कांगड़ा के पांच में से तीन सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि एक फेेल हुआ है। इसके अलावा शाहपुर की महिला का सैंपल भी प्रारंभिक जांच में नेगेटिव पाया गया है। फेल सैंपल की शनिवार को दोबारा जांच की जाएगी। बाकी सैंपल जिला ऊना से लिए गए थे, जो नेगेटिव पाए गए हैं।