Move to Jagran APP

ऊना के 21 लोग गए थे निजामुद्दीन मरकज, 21 मार्च को लौटे हैं हिमाचल; जानकारी छिपाने पर छह FIR

निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होने के लिए ऊना के 21 लोग दिल्ली गए थे। ये 21 मार्च को वापस हिमाचल आ गए थे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 03:06 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 03:06 PM (IST)
ऊना के 21 लोग गए थे निजामुद्दीन मरकज, 21 मार्च को लौटे हैं हिमाचल; जानकारी छिपाने पर छह FIR
ऊना के 21 लोग गए थे निजामुद्दीन मरकज, 21 मार्च को लौटे हैं हिमाचल; जानकारी छिपाने पर छह FIR

शिमला, जेएनएन। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होने के लिए ऊना के 21 लोग दिल्ली गए थे। ये 21 मार्च को वापस हिमाचल आ गए थे। तब लॉकडाउन नहीं था न ही प्रदेश वापस अाने पर कोई पाबंदी थी। लेकिन इन्होंने कई बातें छिपाई। प्रशासन, पुलिस को सही सूचना नहीं दी। इसके आरोप में पुलिस ने अम्ब में दो अलग- अलग एफआइआर दर्ज की हैं। दिल्ली से लौटे ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ प्रदेश में अब तक कुल छह एफआइआर दर्ज की गई है। ये एफआइआरऊना, बद्दी, शिमला, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में दर्ज की गई हैं। दिल्ली से वापस लौटे व्यक्तियों की तादाद अब बढ़कर 204 हो गई है। इन सभी को अलग-अलग जगह पर राज्य के अंदर क्वारंटाइन पर रखा गया है।

loksabha election banner

यह जानकारी डीजीपी एसआर मरडी ने दी है। उन्होंने कहा कि सभी छह मामले आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि जो भी लोग बाहर गए हैं, वह वापस आने पर किसी प्रकार की सूचना न छुपाएं, अन्यथा पुलिस केस दर्ज करेगी। अभी तक पता चला है कि हिमाचल के 204 लोग दिल्ली गए थे। एक दिन पहले तक यह संख्या 190 थी। इनमें 14 लोगों की और पहचान की गई। सभी को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर क्वारंटाइन पर रखा गया है। डीजीपी ने कहा किसी को कोरोना के लक्षण है या नहीं, लेकिन उन्हें पुलिस, प्रशासन को हर हाल में सहयोग करना होगा।

घरों में पढ़ी नमाज

शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी। पुलिस प्रमुख ने इसके लिए इन लोगों का आभार जताया।

कोरोना योद्धाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त

डीजीपी ने कहा कोरोना के योद्धाओं डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें। इसे पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज होगा। उन्होंने कहा क्वारंटाइन को सजा न समझेें। इनके साथ सजा प्राप्त व्यक्तियों की तरह व्यवहार न करें।

घरों पर छुड़ाएं नशा

डीजीपी ने ड्रग्स की समस्या पर भी जताई चिंता। स्वजनों से अपील की कि इस वक्त किसी में भी ड्रग्स के लक्षण पाए गए तो घर पर ही छुड़वाने के प्रयास करें। उन्होंने आयुष मंत्रालय की एडवाइजरी पर अमल करने की सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अप्रैल को मां भारत के लिए प्रार्थना करने के आह्वान पर अमल करने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.