Move to Jagran APP

रेड जोन से लौटा डॉक्टर नहीं मान रहा था प्रशासन का आदेश, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

सोलन पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ सरकार व जिला प्रशासन के आदेश न मानने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:46 PM (IST)
रेड जोन से लौटा डॉक्टर नहीं मान रहा था प्रशासन का आदेश, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
रेड जोन से लौटा डॉक्टर नहीं मान रहा था प्रशासन का आदेश, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

सोलन, जेएनएन। सोलन पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ सरकार व जिला प्रशासन के आदेश न मानने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। अहम बात यह है कि डॉक्टर की गिरफ्तारी तब हुई जब वह नशे की हालत में वाहन लेकर सपरून पहुंच गया, जबकि डॉक्टर कुछ दिनों पहले ही बिना परमिशन के नोएडा से सोलन आया था और आसपास के लोगों द्वारा इस संबंध में सूचना देने के बाद उसे संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था।

prime article banner

एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया सुल्तानपुर स्थित एमएमयू में तैनात एक डॉक्टर बिना परमिशन के देहूंघाट अपने फ्लैट में पहुंच गया। डॉक्टर के यहां पर पहुंचने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यह डॉक्टर नोएडा जो कि रेड जोन में पड़ता है व वहां से बिना परमिशन के सोलन आया है।

डॉक्टर को यहां से राधा स्वामी मैदान में बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया, लेकिन अगले दिन डॉक्टर ने प्रशासन के अधिकारियों को यह जानकारी दी कि एमएमयू में उसे क्वारंटाइन करने का पूरा इंतजाम है और वह वहां जाना चाहता है।

डॉक्टर होने के कारण प्रशासन ने उसे एमएमयू जाने की इजाजत दे दी। लेकिन इसके बाद डॉक्टर अपना वाहन लेकर दोपहर के समय सपरून पहुंच गया। जहां पर यातायात पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। जब उन्होंने डॉक्टर से अनुमति प्रमाण मांगा तो पाया कि वह नशे में था और डॉक्टर ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.