Coronavirus: मुख्यमंत्री बोले, हिमाचल पहुंच गए हैं तो अब घर में रहने की जिम्मेदारी भी समझें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अन्य राज्यों से लौटे लोगों को नसीहत दी है कि हिमाचल पहुंच गए हैं तो घर पर रहने की जिम्मेदारी को समझें।
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अन्य राज्यों से लौटे लोगों को नसीहत दी है कि हिमाचल पहुंच गए हैं तो घर पर रहने की जिम्मेदारी को समझें। तभी कोरोना से बचाव संभव होगा। दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों में फंसे लोगों को सरकार मानवता के आधार पर लेकर आई है। फंसे हुए लोगों व उनके स्वजनों की मांग थी कि उन्हें घर लाया जाए।
बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोरोना के नए मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बाहर से लौटे लोग यदि घर पर रहेंगे तो उससे उनकी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उसी तरह से परिवार और समाज की। उन्हें घर से निकलने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने कोरोना की जांच करने के लिए एक्टिव केस फाइंङ्क्षडग अभियान चलाया था। उसी की तर्ज पर होम क्वारंटाइन अभियान शुरू किया है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रहना है।
अन्य राज्यों से लौटे लोगों के घर से बाहर निकलने के मामले सामने आए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है। जयराम का कहना है कि घर पर 14 दिन तक परिवार से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए रहने से शीघ्र कोरोना के संदेह के दायरे से बाहर निकल सकेंगे। राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक कर्मी और पुलिस अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।