Coronavirus: पहाड़ से टकरा टूट रहा कोरोना, पॉजिटिव 100 पार पर 50 फीसद हुए स्वस्थ
यह पहाड़ है... साहस ताकत और जागरूकता का। इससे टकरा कर कोरोना जैसी महामारी भी टूट रही है।
शिमला, प्रकाश भारद्वाज। यह पहाड़ है... साहस, ताकत और जागरूकता का। इससे टकरा कर कोरोना जैसी महामारी भी टूट रही है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 65 दिन में कोरोना ने संक्रमण का शतक जमा दिया और कुल 104 पॉजिटिव मामले हो गए। लेकिन, यह पहाड़ी मानुष की रोग प्रतिरोधक क्षमता और जागरूकता का ही कमाल है कि 51 संक्रमितों ने महामारी को मात दी। अब वे स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
प्रदेश में मायानगरी मुंबई सहित अन्य राज्यों से लौटे लोगों में संक्रमण पाया गया है। इससे महज पांच दिन में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पचास से दोगुना हो गई। मार्च के दूसरे पखवाड़े से अप्रैल गुजर गया, मगरसंक्रमितों का आंकड़ा पचास नहीं पहुंचा था। पहले दिल्ली से आए तब्लीगी जमात के लोगों ने मामलों को बढ़ाया और अब दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचलियों के आने से आंकड़ा सौ पार हो गया।
दुबई और सिंगापुर से हुई शुरुआत
हिमाचल में कोरोना संक्रमित मामलों की शुरुआत दुबई से आई महिला और ङ्क्षसगापुर से आए युवक ने की थी। 19 मार्च को दोनों वापस लौटे थे और संक्रमित पाए गए। दोनों का संबंध जिला कांगड़ा से था और दोनों स्वस्थ हो चुके हैं।
हिमाचल में ऐसे बढ़े कोरोना मामले
- समय,नए मामले, कुल मामले
- 19 मार्च तक,2,2
- 4 अप्रैल तक,11,13
- अप्रैल तक,5,18
- 10 अप्रैल तक,12,30
- 22 अप्रैल तक,10,40
- 8 मई तक,10,50
- 11 मई तक,9,59
- 13 मई तक,13,72
- 16 मई तक,8,80
- 18 मई तक,10,90
- 19 मई तक,14,104
विदेश या अन्य राज्यों से लौटे हिमाचलियों के कारण संक्रमण के मामले बढऩा स्वभाविक था, लेकिन सरकार तैयार है। प्रत्येक प्रदेशवासी के स्वस्थ्य को सुनिश्चित किया गया है। अन्य राज्यों की तुलना में हम बेहतर स्थिति में है। प्रत्येक आदमी को अपनी सुरक्षा तय करने के लिए घर पर रहना होगा। -जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री।
प्रदेश में मामले बढ़े हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। लोगों को कोराना के प्रति गांव स्तर पर निरंतर जागरूक किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को क्वारंटाइन किया जा रहा है। -आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)।