Move to Jagran APP

महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान

ब्लॉक कांगड़ा के तहत ग्राम पंचायत कोहाला टीका उपरेहड़ वार्ड नंबर चार के महिला मंडल ने सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 08:32 PM (IST)
महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान
महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान

धर्मशाला/नगरोटा बगवां : ब्लॉक कांगड़ा के तहत ग्राम पंचायत कोहाला टीका उपरेहड़ वार्ड नंबर चार के महिला मंडल ने सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है। प्रधान सुनीता नंदा, सचिव संध्या नंदा, कोषाध्यक्ष इंदिरा देवी, महिला मंडल कोहाला कार्यकारिणी सदस्य कौशल्या, विमला, दुर्गी देवी, कमलेश नंदा, सुकन्या, गायत्री देवी, रानी, रिकी व अन्य सदस्यों ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए दस हजार रुपये की राशि भेजी।

loksabha election banner

उधर, दुर्गा महिला मंडल पठियार ने कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपये का दान दिया है। वीरवार को महिला मंडल प्रधान मोनिका सूद, सचिव रेणू मिश्रा, ममता शर्मा व सुमिता मेहरा ने एसडीएम नगरोटा बगवां शशी पाल नेगी को 5100 रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.