Move to Jagran APP

चारों सीटों पर जीत हास‍िल करेगी कांग्रेस : वीरभद्र स‍िंह

पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह‍ ने कहा क‍ि अब समय कांग्रेस का है और ह‍िमाचल में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत हास‍िल करेगी।

By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 02:43 PM (IST)
चारों सीटों पर जीत हास‍िल करेगी कांग्रेस : वीरभद्र स‍िंह
चारों सीटों पर जीत हास‍िल करेगी कांग्रेस : वीरभद्र स‍िंह

जेएनएन, कांगड़ा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटों पर जीत हास‍िल करेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा के माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेकने उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही। खुद चुनाव लड़ने की संभावनाओं को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने कहा अगर उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो वह पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा सहयोग देते रहेंगे।

loksabha election banner

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करके मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित उमेश शर्मा तथा पंडित राम प्रसाद शर्मा ने वीरभद्र सिंह को उनकी रियासत के ढाई सौ बरसों के रिकॉर्ड दिखाएं। 1961 में जब वीरभद्र देश के सबसे युवा लोक सभा सांसद बनकर कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे उस समय के हस्ताक्षर भी उनको दिखाए गए और 57 वर्षों बाद वीरभद्र ने पुन उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री को देवी मां की पिंडी व फोटो स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा,नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम नारायण, संदीप ओहरी ,नरेंद्र चौहान सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

वीरभद्र स‍िंह ने श्री चामुंडा मंद‍िर में भी टेका माथा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका एवं पूजा अर्चना की। वीरभद्र सिंह द्वारा नंदीकेश्वर मंदिर में पूजा करने के पश्चात विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने वीरभद्र सिंह को मां चामुंडा की तस्वीर भेंट की एवं मुख्य पुजारी ओम व्यास ने पूजा-अर्चना करवाने के पश्चात माथे पर तिलक लगाने के पश्चात प्रसाद रूप में मां की चुनरी भेंट की। इस मौके पर बॉबी गोस्वामी, सुरेश कुमार, बबली, राकेश शर्मा, प्रमोद सिंह तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वागत किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मां चामुंडा के आशीर्वाद से ही वह प्रदेश का 6 बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । धर्मशाला आने पर मां चामुंडा मंदिर में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त होता है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.