Move to Jagran APP

प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, नहीं है कोई गुट

रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल का उनका यह तीसरा दौरा है और प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है।

By Edited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 12:32 AM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 08:46 AM (IST)
प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, नहीं है कोई गुट
प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, नहीं है कोई गुट

जसूर, जेएनएन। हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल व सहप्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली वीरवार को चंबा जाने से पहले कुछ देर के लिए राजा के बाग में रुकी। गुरुवार सुबह पठानकोट रेलवे स्टेशन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सूक्खू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन, पूर्व विधायक बोधराज, जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, प्रदेश सचिव विशाल चंबियाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रजनी पाटिल का स्वागत किया।

loksabha election banner

चंबा रवाना होने से पहले नूरपुर के राजा के बाग में रजनी पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल का उनका यह तीसरा दौरा है और प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है। प्रदेश में कहीं कोई गुट नहीं है। सब मिलजुलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेश में सभी के सहयोग से चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। केंद्र में सत्तासीन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सिर्फ जुमले ही लोगों को दिए हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। देश में बेरोजगारी विकराल रूप धारण करती जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार के पास इसका कोई हल नहीं है। रोजगार के नाम पर पकौड़े तलने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.