Move to Jagran APP

कांग्रेस के एक धड़े की सुक्‍खू को शीर्ष नेता बनाने की वकालत, आरोप- पार्टी में राजपूत समुदाय की हुई अनदेखी

Congress Second Line Leaders जिला कांगड़ा में कांग्रेस के एक धड़े ने बैठक करके नादौन के विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शीर्ष नेता बनाने की हुंकार भरी है। s

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 04:20 PM (IST)
कांग्रेस के एक धड़े की सुक्‍खू को शीर्ष नेता बनाने की वकालत, आरोप- पार्टी में राजपूत समुदाय की हुई अनदेखी
कांग्रेस के एक धड़े की सुक्‍खू को शीर्ष नेता बनाने की वकालत, आरोप- पार्टी में राजपूत समुदाय की हुई अनदेखी

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा में कांग्रेस के एक धड़े ने बैठक करके नादौन के विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शीर्ष नेता बनाने की हुंकार भरी है। मैक्लोडगंज में कांग्रेस के एक धड़े ने बैठक की और खुद को पार्टी का सेकेंड लाइनर बताते हुए कांग्रेस की मजबूती के लिए रणनीति बनाई। जिसमें कांग्रेस की मजबूती के लिए पदयात्राएं भी आयोजित होंगी और आगामी समय में होने वाली बैठक में सुखविंद्र सुक्खू को बुलाया जाएगा।

loksabha election banner

इंदौरा से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव व जिला परिषद उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, जवाली से कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नरदेव कंवर, नूरपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चेतन चंबियाल, नूरपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मनोज पठानिया ने बैठक के बाद यह बात कही। उन्‍होंने कहा जिला में राजपूत समुदाय 42 प्रतिशत होने के बावजूद जिला कांगड़़ा में इस वर्ग की अनदेखी हो रही है। इस कारण अब राजपूतों का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। कांगड़ा जिला ही सरकार बनाता व गिराता है, इस लिए जिला कांगड़ा में कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

प्रदेश में ज्यादा समय राजपूत समुदाय से ही मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजपूत समुदाय से नादौन के विधायक व पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शीर्ष पद की जिम्मेदारी के लिए सभी कड़ी मेहनत करें, ताकि निचले हिमाचल से भी मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने कहा कांग्रेस की मजबूती के लिए वह दिन रात काम करेंगे। अब बैठकों का दौर जारी रहेगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैजनाथ से कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरेंद्र कटोच, जयसिहंपुर से कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव संजय राणा, पालमपुर से पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजोत सिंह, सुलह से पूर्व प्रवक्ता संजय चौहान, धर्मशाला से नीरज चौहान, विशाल डढवाल, शाहपुर से कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जितेंद्र गुलेरिया, हंसराज ठाकुर, फतेहपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चेतन चंबियाल, नूरपुर से पूर्व प्रदेश सचिव चेतन चंबियाल, नूरपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मनोज पठानिया, विक्रम पठानिया, इंदौरा से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विशाल चंबियाल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच, जवाली से कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नरदेव कंवर, देहरा से पुष्पिंद्र ठाकुर, कांगड़ा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नागेश्वर मनकोटिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.