Move to Jagran APP

सत्ती के खिलाफ जिला मुख्यालयों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Congress against Satpal satii कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है।

By Edited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 09:40 AM (IST)
सत्ती के खिलाफ जिला मुख्यालयों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
सत्ती के खिलाफ जिला मुख्यालयों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

धर्मशाला, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सतपाल सत्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके पुतले जलाएगी। साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि सत्ती को पद से हटाया जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का कहना है कि इस संबंध में कानूनी विकल्प भी खुले हैं। आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार में दुष्प्रचार की सीमाएं लांघी जा रही हैं।

loksabha election banner

सोमवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित एक डेरे से जुड़े लोगों के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा बोली है। बकौल राठौर, सत्ती इस मामले में केवल माफी ही नहीं मांगें बल्कि जनता के बीच स्थिति भी स्पष्ट करें। सत्ती पर वार, नीरज दरकिनार कांग्रेस ने विवादित टिप्पणी पर भले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ वार किया है लेकिन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की ओर से फेसबुक पर की गई विवादित टिप्पणियों को उनका व्यक्तिगत मामला करार दिया है। पत्रकारों ने जब कुलदीप राठौर से पूर्व सीपीएस के खिलाफ कार्रवाई का सवाल पूछा तो वह इसे नीरज भारती का व्यक्तिगत मामला कहकर टाल गए। उन्होंने इतना ही कहा कि पार्टी के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.