Move to Jagran APP

राजगढ़ में सरकार के खिलाफ प्रर्दशन करेगी कांग्रेस, राठौर ने महेंद्र ठाकुर पर लगाए संगीन आरोप

प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर को राजगढ़ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:41 AM (IST)
राजगढ़ में सरकार के खिलाफ प्रर्दशन करेगी कांग्रेस, राठौर ने महेंद्र ठाकुर पर लगाए संगीन आरोप
राजगढ़ में सरकार के खिलाफ प्रर्दशन करेगी कांग्रेस, राठौर ने महेंद्र ठाकुर पर लगाए संगीन आरोप

नाहन, जेएनएन। प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर को राजगढ़ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन में चुनाव आयोग को बताया जाएगा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किस तरह आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर द्वारा कांग्रेस की किसी भी शिकायत पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह बात सराहां में शुक्रवार रात को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही।

loksabha election banner

राठौर ने कहा भाजपा उपचुनाव को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग और मंत्री जहां लोगों को धमका रहे हैं, वहीं उनके मंत्री विधानसभा क्षेत्र में जाकर घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राठौर ने कहा भाजपा से नाराज जनता इस बार उन्हें आईना दिखाएगी। सत्ता के नशे में चूर होकर महेंद्र सिंह अपने आप को भगवान के बाद जनता के सबसे बड़े पालनहार समझ रहे हैं। वह अधिकारियों को धमकाकर सभी विभागों के काम करवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के डबल इंजन सरकार के दावे फेल हो रहे है। कुलदीप राठौर ने कहा यह उपचुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक चुनाव साबित होंगे। कांग्रेस प्रदेश की दोनों सीटें जीतेगी। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, अधिवक्ता रूपेंद्र पुंडीर, अधिवक्ता पंकज मुसाफिर, सोशल मीडिया प्रभारी मौनी ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.