Move to Jagran APP

युवाओं को कांग्रेस से जोड़ें कार्यकर्ता : अभिषेक

यूथ कांग्रेस के महासचिव एवं सर्वकल्याणकारी संस्था युवा ¨वग के संयोजक अभिषेक राणा ने बुधवार को हरिपुर में एक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक राणा ने कार्यकत्र्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार करते हुए कहा कि कार्यक

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 07:12 PM (IST)
युवाओं को कांग्रेस से जोड़ें कार्यकर्ता : अभिषेक
युवाओं को कांग्रेस से जोड़ें कार्यकर्ता : अभिषेक

संवाद सूत्र, हरिपुर : युवा कांग्रेस के महासचिव एवं सर्वकल्याणकारी संस्था युवा ¨वग के संयोजक अभिषेक राणा ने बुधवार को हरिपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक की।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करते हुए कहा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि युवा वर्ग को अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ें। लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने महिला वर्ग को भी कांग्रेस के साथ जोड़ने का आह्वान किया। देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले जाने के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा 12 साल से भाजपा लोगों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर गुमराह कर रही है। लेकिन सीयू का निर्माण तो दूर अभी तक पूरे तरीके से जमीन भी ट्रांसफर नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद को खुद सरकार से सवाल करना पड़ रहा है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कब होगा। आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। बैठक में देसराज चौधरी, जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव किरण गुलेरी, जोगिंद्रा चौधरी, देसराज चनौरिया, दया रामआकाश गुलेरी, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.