अनुराग का हमीरपुर से हेलो हाय, ओके बाये का नाता : सुक्खू
अनुराग का हमीरपुर से हेलो हाय, ओके बाये का नाता : सुक्खू
संवाद सहयोगी, देहरा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने अब तक के कार्यकाल में जनता के लिए कुछ नहीं किया है। देहरा में सीयू सहित अन्य तमाम विकास योजनाएं अधर में हैं। अनुराग केवल मात्र एक स्टार की भांति कभी क्रिकेटरों तो कभी फिल्मी सितारों के साथ क्षेत्र की जनता को नजर आते हैं। हमीरपुर की जनता के साथ तो उनका, हेलो हाय, ओके बाय, तक का ही नाता है। जनता अनुराग ठाकुर के इस व्यवहार का जवाब लोकसभा चुनाव में उन्हें देने वाली है।
सुक्खू शुक्रवार को देहरा में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
वहीं, इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के उस बयान का जवाब दिया जिसमें वीरभद्र ने मंच से कुछ लोगों को टिकट देने की नाम लेकर घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा टिकट के लिए कुछ मापदंड हैं। इन्हीं मापदंडों के आधार पर कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से टिकट की घोषणा करती है। मंच से टिकटों की घोषणा अलोकतांत्रिक एवं सामंतवादी प्रथा का उदाहरण है।
सुक्खू ने कहा कि जयराम नेतृत्व वाली जयराम सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक योगराज, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक निखिल राजौर, एआइसीसी सदस्य सुनील बिट्टू, जिला देहरा के अध्यक्ष नरदेव कंवर, पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि पराशर, विक्रम शर्मा डिक्की, विशाल चनब्याल, राजेश राजा, अशोक हिमाचली, रामगोपाल शर्मा, हरि ओम शर्मा, बलदेव ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा देवी, जिला पार्षद रूमा, ज्योति वाला, हरबंश मिठू, जीवन कुमार, पुष्पेंद्र ठाकुर, अमित शर्मा, ईश्वर दास, पंकज, ¨रपी एवम सुमित मनकोटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।