केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जसूर में निकाली रोष रैली
Congress Protestकेंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि बिल के विरोध में शुक्रवार को नूरपुर कांग्रेस व भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की।
जसूर, जेएनएन। केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि बिल के विरोध में शुक्रवार को नूरपुर कांग्रेस व भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की। इस रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने किया। अजय महाजन ने कहा पूरे देश का किसान इस बिल का विरोध कर रहा है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आवाज को लाठियों के बल पर दवा रही है। यह बिल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले हैं किसान को इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।
इस बिल से केवल पूंजीपतियों का ही फायदा होगा। किसान और गरीब का कोई फायदा नहीं है। महाजन ने कहा देश का किसान, मजदूर, आम आदमी, दलितों और महिलाओं पर लगातार अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। हर वर्ग की आवाज को पूरी तरह दबाया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती की दर्दनाक मौत और उसके बाद आधी रात को आनन फानन में अंतिम संस्कार को लेकर योगी सरकार की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कार्यकर्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी पर कड़ी निंदा करते हुए कहा केंद्र व यूपी सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस आम जनता के मुद्दों पर पीछे हटने वाली नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व किसान संगठनों के नेता भी शामिल रहे।