Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी गुपचुप पहुंची शिमला, अगले दिन पहुंचे राबर्ट वाड्रा, जानिए वजह

Priyanka Gandhi Reached shimla अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुपचुप शिमला पहुंची हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:22 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:51 AM (IST)
प्रियंका गांधी गुपचुप पहुंची शिमला, अगले दिन पहुंचे राबर्ट वाड्रा, जानिए वजह
प्रियंका गांधी गुपचुप पहुंची शिमला, अगले दिन पहुंचे राबर्ट वाड्रा, जानिए वजह

शिमला, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुपचुप वीरवार शाम को शिमला पहुंची हैं। प्रियंका के पति रोबर्ट वाड्रा उनके साथ नहीं पहुंचे, लेकिन अगले दिन सुबह वह भी शिमला पहुंच गए। बताया जा रहा है रोबर्ट वाड्रा को कुछ काम होने के कारण दोनों साथ नहीं आए। उन्‍होंने शुक्रवार को छराबड़ा स्थित अपने नए घर में पूरा दिन व्यतीत किया। प्रियंका परिवार के साथ दो दिन और शिमला की हसीन वादियों में बिताएंगी। इसके बाद उनका नौ सितंबर को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रियंका अपनी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ घूमने के लिए छराबड़ा आईं थीं। दोनों भी छराबड़ा स्थित अपने आशियाना में ठहरे थे। इस दौरान दोनों ने कुफरी और आसपास क्षेत्रों में घूमने का आनंद लिया था। प्रियंका छराबड़ा में दो दिन तक ठहरेंगी और इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी। शिमला से चंडीगढ़ सड़क मार्ग से रवाना होंगी। इसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.