Move to Jagran APP

आश्रय शर्मा बोले, कांग्रेस पार्टी अनिल शर्मा के स्‍वागत को तैयार, भाजपा कार्रवाई करती है तो करे

Congress Leader Ashray Sharma संसदीय क्षेत्र मंडी से कांग्रेस के प्रत्‍याशी आश्रय शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा सीएम का तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। लेकिन सराज को छोड़कर कहीं विकास नहीं किया। उन्‍होंने कहा वह सदर से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:39 PM (IST)
आश्रय शर्मा बोले, कांग्रेस पार्टी अनिल शर्मा के स्‍वागत को तैयार, भाजपा कार्रवाई करती है तो करे
संसदीय क्षेत्र मंडी से कांग्रेस के प्रत्‍याशी आश्रय शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है।

मंडी, जेएनएन। संसदीय क्षेत्र मंडी से कांग्रेस के प्रत्‍याशी आश्रय शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा सीएम का तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। लेकिन सराज को छोड़कर कहीं विकास नहीं किया। उन्‍होंने कहा वह सदर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर कोई लड़ेगा तो अनिल शर्मा ही लड़ेंगे। अगर अनिल शर्मा ने कांग्रेस से लड़ना है तो उनका निर्णय होगा। अगर भाजपा ऐसे प्रताड़ित करते रही तो उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। पंडित सुखराम ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। आश्रय शर्मा ने कहा कि रामस्वरूप रेलवे का फाटक नहीं बनवा सके, विकास क्या करवाएंगे। कांग्रेस पार्टी अनिल शर्मा का स्वागत कर रही है। भाजपा कार्रवाई करने की बात कहती है, तो करे। आश्रय ने कहा प्रदेश भाजपा ने धूमल को ही साइड लाइन कर दिया तो अनिल शर्मा क्या हैं।

loksabha election banner

आश्रय ने कहा सदर क्षेत्र से मेरे चुनाव लडऩे की अफवाहें चलाई जा रही हैं, लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि, सदर से केवल अनिल शर्मा ही चुनाव लड़ेंगे। वह किस पार्टी से लड़ेंगे यह उन पर है, लेकिन जिस तरह से भाजपा उनको प्रताडि़त कर रही है, उसके पास उनके पास कोई और रास्ता नहीं है। आश्रय शर्मा ने कहा कि चुनाव मैंने लड़ा लेकिन भाजपा उसकी सजा विधायक अनिल शर्मा को भाजपा दे रही है। लगातार उनको प्रताडि़त किया जा रहा है। सदर के काम नहीं किए जा रहे।

जो रेलवे फाटक नहीं लगवा पाया वह विकास की क्या बात करता

आश्रय शर्मा ने सांसद रामस्वरूप पर हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति जोगेंद्रनगर में एक रेलवे फाटक नहीं लगवा पाया वह विकास की क्या बात करता है। सासंद आए दिन अनिल शर्मा व पंडित सुखराम के खिलाफ बयानबाजी करते हें, लेकिन वह यह बताएं कि उन्होंने सदर विस के लिए क्या किया है, वह केवल भाग्य का खा रहे हैं। सदर क्षेत्र के लिए जो कोटली में 191 मेगावॉट काप्रोजेक्ट आया था उसे उन्होंनपे मुख्यमंत्रीय को पत्र लिखकर केंद्र को देने का आग्रह किया।

वीरभद्र सिंह से नहीं डरे, महेंद्र से क्या डरना

आश्रय शर्मा ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा कहते हैं कि अनिल शर्मा महेंद्र सिंह से डरते हैं। मैं बता देना चाहता हूं कि जो वीरभद्र सिंह से नहीं डरे, उन्होंने महेंद्र सिंह से क्या डरना। रामस्वरूप व महेंद्र सिंह ने सदर में दखल देकर विकास के दावे किए थे, लेकिन बताएं सदर में काम कहां करवाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.