हिमाचल कांग्रेस महासचिव मनमोहन कटोच ने दिया पद से इस्तीफा kangra News
इंदौरा के निवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच ने शनिवार को पद से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे दिया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 04:57 PM (IST)
इंदौरा, जेएनएन। इंदौरा के निवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच ने शनिवार को पद से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे दिया। ऐसा करने वाले वे पहले कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दिया। इसकी प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को भी भेजी गई है।
मनमोहन कटोच ने कहा लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के लिए केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरदायी नहीं हैं, बल्कि सभी राज्यों के नेता इसके लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें इसके लिए उत्तरदायी होना चाहिए। उन्होंने कहा वह चाहते हैं कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता का पूरा सम्मान हो और सभी अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए कार्यक्षेत्र में रही कमियों को दूर करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें