Move to Jagran APP

कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित किए दो बागी

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 13 दाड़ी से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आजाद चुनाव मैदान में उतरे दो से संदीप व गौरव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने दोनों के ही निष्कासन पर मुहर लगाई है।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 04:57 PM (IST)
कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित किए दो बागी
कांग्रेस ने दो नेता निष्कासित किए। प्रतीकात्मक फोटो जागरण आर्काइव

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम चुनावो में अपने प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे दो नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 13 दाड़ी से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आजाद चुनाव मैदान में उतरे दो से संदीप व गौरव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने इन दोनों के ही पार्टी से निष्कासन पर मुहर लगाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल के मुताबिक दाड़ी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले इन दोनों को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

loksabha election banner

प्रशिक्षण शिविर में बनाई मिशन रिपीट की योजना

नूरपुर, संवाद सहयोगी। नूरपुर मंडल भाजपा की बैठक शुक्रवार को मंडल  अध्यक्ष कुलदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रशिक्षण  शिविर में 2022 मिशन रिपीट के लिए योजना बनाई गई व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। मंडल अध्यक्ष कुलदीप पाठक ने कहा कि वन मंत्री राकेश पठानिया दिन रात लोकहित के लिए काम कर रहे हैं और संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पठानिया के नेतृत्व में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर मंडल भाजपा के महासचिव जोगिंद्र सिंह व  सुदर्शन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र चौधरी,  आईटी विभाग संयोजक वरुण पठानिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.