Move to Jagran APP

उपचुनाव में हार और गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने भंग की कार्यकारिणी

धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा ब्लॉक कांग्रेस के सिर पर फूटा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 08:02 AM (IST)
उपचुनाव में हार और गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने भंग की कार्यकारिणी
उपचुनाव में हार और गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने भंग की कार्यकारिणी

धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा ब्लॉक कांग्रेस के सिर पर फूटा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। लेकिन इसमें बड़ा पहलू यह है कि ब्लॉक कांग्रेस का कुनबा बढऩे से पहले ही उसे भंग कर दिया गया। वहीं युवा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में एक नए चेहरे अनुज कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मशाला विधानसभा में कांग्रेस के हालात यह हैं कि हर चुनाव में हार के बाद ब्लॉक कांग्रेस के चेहरे बदल दिए जाते रहे हैं।

loksabha election banner

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस के बीच मतभेद उपचुनाव से पहले ही उभरना शुरू हो गए थे। भाजपा को पत्र बम मामले में घेरने को लेकर ब्लॉक व युवा कांग्रेस के बीच मतभेद सरेआम जगजाहिर हो गए थे। ब्लॉक की पसंद उपचुनाव में सुधीर शर्मा थे तो युवा कांग्रेस के आगे यहां से चेहरा विजय इंद्र कर्ण का था। चुनाव न लडऩे के ऐलान के बाद सुधीर शर्मा ने चुनाव प्रचार से भी अपनी कन्नी काट ली, लेकिन अंतिम दिन अपने घर में ही चुनावी बैठक कर डाली।

उपचुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगाकर पार्टी की हार ठीकरा उनके सिर पर फोड़ दिया था। उपचुनाव के परिणाम के बाद खुद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी इस मामले को लेकर सुधीर से जबाव तलबी सहित हार की समीक्षा के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

अनुज कुमार को यूथ कांग्रेस की कमान

उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद निष्क्रियता के कारण धर्मशाला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षित मैनी को पद से हटाकर अनुज कुमार को कमान सौंपी गई है। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने यह नियुक्ति की है। यहां बता दें कि अनुज अब तक सिटी कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य थे। इससे पहले 2013 में वह रीजनल सेंटर मोहली खनियारा में सीएससीए अध्यक्ष व एनएसयूआइ जिला महासचिव समेत खनियारा स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। इसके अलावा दीपावली के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

अगर बदलाव से कांग्रेस मजबूत होती है तो हाईकमान का निर्णय स्वीकार है। ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक तक नहीं हो पाई थी। -राजेश कपूर, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, धर्मशाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.