Move to Jagran APP

Dharamshala By Election: भाजपा के चार जोन की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने उतारे 24 प्रभारी, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा ने चार वरिष्ठ नेताओं के दम पर हलके को चार जोन में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब कांग्रेस भी इसका बखूबी जवाब देगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 03:18 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 03:18 PM (IST)
Dharamshala By Election: भाजपा के चार जोन की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने उतारे 24 प्रभारी, पढ़ें पूरी खबर
Dharamshala By Election: भाजपा के चार जोन की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने उतारे 24 प्रभारी, पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला, दिनेश कटोच। उपचुनाव में भाजपा की घेराबंदी तोडऩे के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार की है। भाजपा ने चार वरिष्ठ नेताओं के दम पर हलके को चार जोन में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब कांग्रेस भी इसका बखूबी जवाब देगी। कांग्रेस ने 12 जोन में सिपहसालार तैनात किए हैं। भाजपा ने जिम्मेदारी दो मंत्रियों, विस उपाध्यक्ष व योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष को सौंपी है तो कांग्रेस के 24 स्थानीय नेता इस घेराबंदी को तोड़ेंगे।

loksabha election banner

दाड़ी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में धर्मशाला उपचुनाव प्रभारी योगेश साहनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई गई। साथ ही भाजपा से दो-दो हाथ करने के लिए 12 जोन में प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक कांग्रेस ने सुधीर शर्मा को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर भेजा है। हालांकि  योगेश साहनी के समक्ष सुधीर शर्मा के बैठक में आने से पहले सियासी ड्रामा भी हुआ। सुधीर शर्मा के आने से पहले ही उनके नाम पर सहमति जताते हुए ब्लॉक के पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान को संदेश दिया कि उनकी पसंद सुधीर हैं लेकिन उनके ही समक्ष मनोज कुमार, शुभकरण, जैसी राम या फिर पुनीश पाधा ने भी दावेदारी जताई है।

पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा, वह सर्वमान्य होगा। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसका साथ दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की नाकामियों व स्थानीय मुद्दों पर उपचुनाव लड़ा जाएगा।  -सुधीर शर्मा, पूर्व शहरी विकास मंत्री।

प्रदेश सरकार हर मामले में विफल साबित हुई है। उपचुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। ब्लॉक कांग्रेस ने सुधीर शर्मा का नाम प्रत्याशी के रूप में प्रस्तावित किया है। ब्लॉक कांग्रेस का प्रस्ताव हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा।  -योगेश साहनी, उपचुनाव प्रभारी।

ये हैं कांग्रेस के जोन व प्रभारी

  • बूथ संख्या         प्रभारी
  • 1 से 8               अशोक पठानिया व सचिन
  • 9 से 15             नरेंद्र जंबाल व मुनीष गुलेरिया
  • 16 से 21            सुभाष व राजेंद्र
  • 22 से  25           बॉबी व नवनीत 
  • 26 से 33            मूल राज व लांबा
  • 34 से 42             दीनानाथ व राजीव 
  • 43 से 48             मंजीत व शक्ति
  • 49 से 56             सुभम व राकेश
  • 57 से 66             नाग डोगरा व प्रवीन
  • 67 से 76             पवन व सोनू   
  • 77 से 82             बहादुर सिंह व रविंद्र
  • 83 से 88            अनिल व सुनील दत्त

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.