जवाली के विधायक अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज
पूर्व सीपीएस नीरज भारती की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर की गई टिप्पणी से इस विवाद में नया मोड़ आ गया है।
नगरोटा सूरियां, जेएनएन। पूर्व सीपीएस नीरज भारती की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को जवाली ब्लॉक कांग्रेस ने स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर के खिलाफ पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।
कांग्रेस ने विधायक पर नीरज भारती व उनके परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। जवाली ब्लॉक कांग्रेस मंडल कोषाध्यक्ष सुरिंदर छिंदा ने कहा कि अर्जुन ठाकुर नीरज भारती व उनके परिवार को धमका रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध करवाई है। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जवाली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी, कांग्रेस नेता सौरभ चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय कुमार व अनु शर्मा मौजूद रहे।
विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा।
कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। नीरज भारती को महिलाओं व भारत रत्न नेताओं का सम्मान करना
सीखना चाहिए।
-अर्जुन ठाकुर, विधायक जवाल