विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमपात और बारिश से बढ़ी ठंड, कई जगह बाधित रही बिजली, आज भी ऐसा रहेगा हाल

By dinesh katochEdited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 17 Oct 2023 04:00 AM (IST)

हिमाचल के कई जिलों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से ...और पढ़ें

हिमाचल के कई जिलों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है
हिमाचल के कई जिलों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल के कई इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है। वर्षा के दौरान बीच-बीच में बिजली भी चमकती रही। इससे कई स्थानों पर बिजली बाधित हो गई। दिनभर ठंडी हवा चलती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगले दिन हल्की बारिश होने की संभावना

रविवार रात हल्की बूंदाबांदी और सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे झमाझम बारिश हुई। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दोपहर बाद मौसम खुल गया। धर्मशाला शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- धौलाधार में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े; तापमान में गिरावट

बड़ा भंगाल का संपर्क अन्य क्षेत्र से कटा

चौहार व छोटा भंगाल घाटी के थमसर जोत, बकरकयाड़ा, ढुंढणी धार, डैहनसर, लांघा जोत, भु-भु जोत आदि में सोमवार को हल्का हिमपात हुआ। इससे बड़ा भंगाल का संपर्क अन्य क्षेत्र से कट गया है। ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात व निचले हिस्सों में वर्षा होने से दोनों घाटियों में ठंड बढ़ गई है। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।