Himachal Weather Update: प्रदेश में सुबह-शाम लगातार बढ़ रही ठंड, जानिए दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम
Himachal Weather Update हिमाचल में धूप निकलने के बावजूद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल में धूप निकलने के बावजूद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोलन, भुंतर व सुंदरनगर राजधानी शिमला से ज्यादा ठंडे हो गए हैं। भुंतर में शिमला से चार डिग्री सेल्सियस और सोलन में 3.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान बुधवार को दर्ज किया गया। वीरवार को भी सुबह धूप खिलने के बावजूद ठंड महसूस की गई।
प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में शून्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिवाली पर धूप निकलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह व शाम को ठंड में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई थी लेकिन मौसम साफ रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा तापमान
स्थान, न्यूनतम,अधिकतम
केलंग, 0.8,11.8
कल्पा, 3.4,18.5
भुंतर, 7.5,27.7
सोलन, 7.7,26.5
सुंदरनगर, 8.3,27.5
शिमला, 11.5,21.4
ऊना, 14.0,30.6
धर्मशाला, 14.6,21.8 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) ।