सीएमओ ने किया सिविल अस्पताल डाडासीबा का निरीक्षण
cmo visit dadashiba civil hospital मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने शनिवार को डाडासीबा के सिविल अस्पताल का दौरा कर व्यवस्था जांची।
By Edited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, डाडासीबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने शनिवार को डाडासीबा के सिविल अस्पताल का दौरा कर व्यवस्था जांची। इस मौके पर सीएमओ ने उक्त अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का मुआयना भी किया।
उन्होंने अस्पताल की लैब और दवाइयों का भी निरीक्षण करके मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए कि अस्पताल के पुराने भवन को गिराने बारे लोक निर्माण विभाग को लिखा जाए, ताकि इसे जल्द गिराया जा सके। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी सुभाष ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें