Himachal Winter Session: धर्मशाला सर्किट हाउस में सीएम जयराम, सतोवरी में रहेगा विपक्ष
धर्मशाला के तपोवन में नौ दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिधि गृह धर्मशाला में रहेंगे।
धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला के तपोवन में नौ दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिधि गृह धर्मशाला में रहेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व विपक्ष के विधायक सतोवरी मैक्लोडगंज स्थित होटल इंद्रप्रस्त में रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी मंत्रियों व विधायकों के रहने की व्यवस्था कर दी है। भाजपा के मंत्री धर्मशाला व कांगड़ा के विश्राम गृहों व विधायक शिला स्थित डी पोलो होटल में रहेंगे।
विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने तपोवन का दौरा किया। रविवार को भाजपा व कांग्रेस के विधायक धर्मशाला पहुंच जाएंगे। विधानसभा सत्र के दौरान एक-दूसरे को मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस व भाजपा के विधायकों की बैठक होगी। इसमें ही तय होगा कि विधानसभा सत्र कर रुख क्या होगा।
यहां ठहरेंगे मंत्री
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कांगड़ा।
- स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार इनक्लोवर धर्मशाला।
- आइपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर आइपीएच के विश्राम गृह सिद्धबाड़ी।
- शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह जिया।
- शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी हिमुडा के विश्राम गृह रक्कड़।
- कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कांगड़ा।
- पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर डी पोलो शिला।
- उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह धर्मशाला।
- वन मंत्री गोविंद ठाकुर वन विभाग के विश्राम गृह कालापुल धर्मशाला
- सहकारिता मंत्री राजीव सैजल इंद्रप्रस्त सतोवरी मैक्लोडगंज।