शिमला, जागरण संवाददाता। Drawing Teacher Recruitment, राज्य के सरकारी स्कूलों में कला अध्यापकों के पदों को भरने में देरी का मामला तूल पकड़ गया है। बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने पद भरने में की जा रही देरी का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसको लेकर वित्त विभाग से जवाब मांगा है। इसमें पूछा गया है कि वित्त विभाग ने इस मामले की फाइल क्यों रोक कर रखी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि कला अध्यापकों के पदों को भरा जाए।
पिछले काफी समय से शिक्षक सरकार के समक्ष यह मांग उठा रहे थे हिमाचल प्रदेश कला अध्यापक संघ के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने सरकार से मांग उठाई है कि शिक्षकों के खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार डिग्री होल्डर की लंबी फौज खड़ी है।
सरकार हर श्रेणी के पदों को भर रही है केवल कला अध्यापकों के पदों को ही नहीं भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों के आस जगी है कि इन श्रेणियों के खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a