Move to Jagran APP

CM Kangra Tour: विकास के साथ संगठन को भी धार, जानिए कैसा रहा मुख्‍यमंत्री का कांगड़ा प्रवास

CM Kangra Tour जहां से बनती है सरकार वहां संगठन को धार देना जरूरी था क्योंकि संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी को आधार मिलेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:52 AM (IST)
CM Kangra Tour: विकास के साथ संगठन को भी धार, जानिए कैसा रहा मुख्‍यमंत्री का कांगड़ा प्रवास
CM Kangra Tour: विकास के साथ संगठन को भी धार, जानिए कैसा रहा मुख्‍यमंत्री का कांगड़ा प्रवास

धर्मशाला, जेएनएन। जहां से बनती है सरकार, वहां संगठन को धार देना जरूरी था, क्योंकि संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी को आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिले में चार दिन का प्रवास इसी एजेंडे के आधार पर तय किया था और इस पर काम भी किया। चार दिन के प्रवास में जिले के भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री ने दिया एकजुटता का मंत्र दिया तो विकास को भी धार दी। निशाने पर रहा विपक्ष रहा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर व सुलह में करोड़ों की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर जनता को सौगात दी। करीब चार माह बाद मुख्यमंत्री कांगड़ा दौरे पर आए थे और इसे उन्होंने मानसून प्रवास का नाम दिया है। भविष्य में भी इसे जारी रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने धर्मशाला में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि विकास में देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक के बाद मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की।

संगठन की मजबूती के लिए दूसरे दिन देहरा में बैठक की। क्वारंटाइन होने के कारण प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के न पहुंचने पर खुद मुख्यमंत्री ने संगठन की कमान संभाली। तीसरे दिन बैजनाथ में फिर से पदाधिकारियों से बैठक कर संगठन मजबूती की मजबूती के लिए रूपरेखा बनाई। चार दिन तक संगठन से बैठकें करने का उद्देश्य यह था कि पंचायती राज चुनाव में भी भगवा लहराए। जयराम जानते हैं कि पंचायत स्तर पर संगठन ही मजबूती ही पार्टी की जीत का बिगुल बजा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.