विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, हिमाचल के मंदिरों को रेल व हवाई नेटवर्क से जोडऩे का प्रयास करेंगे

By Virender KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 08:58 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं देने की जरूरत है ताकि यहां पर देश के बड़े मंदिरों ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मंदिरों को रेल व हवाई नेटवर्क से जोडऩे का प्रयास करेंगे।
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मंदिरों को रेल व हवाई नेटवर्क से जोडऩे का प्रयास करेंगे।

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। हिमाचल के मंदिरों में श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं देने की जरूरत है, ताकि यहां पर देश के बड़े मंदिरों की तर्ज पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को श्री ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि देश की संस्कृति धरोहर को सहेज कर रखने में आदि शंकराचार्य जैसी विभूतियों का काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जब केदारनाथ में त्रासदी आई थी तो उस समय नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस समय मोदी ने केदारनाथ मंदिर और क्षेत्र की जनता की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए थे। संयोग की बात है कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें आज आदि शंकराचार्य की मूर्ति और मंदिर के अनावरण करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल के मंदिरों में भी व्यवस्था बढ़ाने का प्रयास करेगी। रेलवे और हवाई नेटवर्क से इन क्षेत्रों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज्वालामुखी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व स्वामी शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम लाइव देखा।

उपचुनाव में मिली हार पर सरकार व संगठन कर रहे समीक्षा

उपचुनाव के बाद कांगड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को भुनाने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा कि महंगाई के कारण हारे हैैं। सरकार व संगठन हार के कारणों पर ङ्क्षचतन करेंगे। सरकार व संगठन के स्तर पर जो होगा, उस आधार कदम उठाए जाएंगे। सरकार के पास एक साल का समय है। सरकार व संगठन आत्म मंथन कर फिर जनता के बीच जाएंगे और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

हिमाचल के मंदिरों का कायाकल्प करे सरकार : अनुराग

केंद्रीय खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई हैं। इससे उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। भारत दुनिया में पहचान बना रहा है। हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता को विश्व के कई लोग अपना रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल के मंदिरों का कायाकल्प किया जाए। सरकार और समाज इस ओर दो कदम बढ़ाएं तो केंद्र सरकार भी बढ़ाएगी। हिमाचल के मंदिरों को विश्व के मानचित्र पर ख्याति प्राप्त होगी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रङ्क्षवद्र रवि आदि मौजूद रहे।